छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

Bilaspur Suicide Case : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर, 10 फ़रवरी 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर शाम दोस्तों के पहुंचने पर इस घटना का खुलासा हुआ।

मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26) निवासी ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आकाश कपिल नगर में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार शाम उसके दोस्त उससे मिलने पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका हुई।

खिड़की से झांककर देखने पर आकाश का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचने तक दरवाजा न खोलने का आग्रह किया गया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button