छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में सराफा व्यापारी से 37 लाख की ठगी, राजस्थान का आरोपी फरार

बिलासपुर: शहर के एक सराफा व्यापारी से राजस्थान के एक ठग ने सोना खरीदने का झांसा देकर करीब 37 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि तेलीपारा अजीत होटल के सामने स्थित श्री लीला ज्वेलर्स के संचालक तुषार दोशी (44 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 6 मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया और उसने अपना नाम कमलेश सोनी, निवासी राम सिल्वर, दाउजी की बावड़ी, नाकोड़ा नगर, उदयपुर (राजस्थान) बताया।

आरोपी ने खुद को सोना-चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेन-देन के लिए विश्वास में लिया। उसने 22 कैरेट सोने के आभूषण लेकर बाजार में बेचने और तय समय पर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सोने के हार और कंगन, जिसकी कीमत करीब 36 लाख 86 हजार रुपए है, बुक कर दिए।

पीड़ित ने 20 मार्च को उक्त सोने के जेवर कुरियर के माध्यम से उदयपुर स्थित बताए गए पते पर भेज दिए। जेवर मिलने के बाद आरोपी ने तुषार दोशी के बैंक खाते में मात्र 6 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए, इसके बाद न तो बाकी रकम लौटाई और न ही जेवर वापस किए।

लगातार संपर्क करने के बावजूद आरोपी के फरार होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमलेश सोनी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button