छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज : राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति अधिसूचित

बिलासपुर, 08 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति उनके संबंधित पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए इन तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी।

तीनों न्यायिक अधिकारियों का वर्तमान पद

संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। वहीं सुषमा सावंत छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर की निदेशक हैं। सुधीर कुमार रायपुर परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं।

तीनों अधिकारियों को उच्च न्यायिक सेवा का लंबा अनुभव है। ऐसे में उनका हाई कोर्ट में पदोन्नयन न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

18 अगस्त को कॉलेजियम ने की थी अनुशंसा

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त की बैठक में देश के विभिन्न हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया था। इसी प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की गई थी।

कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के स्तर पर प्रक्रिया में था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद मंत्रालय ने नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

बार कोटे से प्रस्तावित नामों पर भी नजर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए बेंच और बार दोनों कोटे से नामों की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी। अब बार कोटे से प्रस्तावित नामों को लेकर आगे होने वाली प्रक्रिया पर भी नजर रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button