छत्तीसगढ़
Trending

पीछे से आई ट्रैफिक पुलिस की टो वैन ने कुचला भाई-बहन को: अंश सतवाणी की मौत, नविशा अस्पताल में भर्ती

रायपुर, 06 फ़रवरी 2026/ स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैफिक पुलिस की टो वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अंश सतवाणी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नविशा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते थे और रोज़ की तरह स्कूल जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टो वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button