छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त नारायणपुर से करेंगे जारी, 68.47 लाख महिलाओं के खातों में 641.34 करोड़ रुपए का अंतरण

नारायणपुर/रायपुर, 30 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राहत और सशक्तिकरण का बड़ा कदम आज उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपए सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाएंगे।

महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

योजना के पहले 23 किस्तों के माध्यम से अब तक महिलाओं के खातों में कुल 14,954.42 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। 24वीं किस्त के बाद महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल वितरित राशि बढ़कर 15,595.77 करोड़ रुपए हो जाएगी।

राज्य सरकार की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि योजना से लाखों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button