Accident : यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 की मौत

Accident : धार। मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के सीमावर्ती खलघाट स्थित नर्मदा नदी के पुल पर आज यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई।
Accident : इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच खरगोन जिले के खलटाका, धार जिले के धामनोद तथा आसपास के अन्य स्थानों की पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंच गई है।
Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक मात्र दो यात्रियों को बाहर निकाला जा सका है।
Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी।
सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं- बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।
हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है।