छत्तीसगढ़
Trending

CM Vishnudev Sai Today: मंत्रालय में अहम बैठकों से लेकर राष्ट्रीय युवा उत्सव के ‘Send-Off Ceremony’ तक रहेगा सीएम का व्यस्त कार्यक्रम, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

रायपुर, 06 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार, 6 जनवरी 2026 का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्यमंत्री मंत्रालय, सीएम हाउस और राष्ट्रीय युवा उत्सव से जुड़े अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 10:55 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक विभागीय बैठक एवं अन्य आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5:30 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद शाम 6:00 बजे से 6:40 बजे तक राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित “Send-Off Ceremony” में मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने जा रहे प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री द्वारा शुभकामनाएं दी जाएंगी।

👉 मुख्यमंत्री के इस व्यस्त शेड्यूल से साफ है कि साय सरकार प्रशासनिक कामकाज के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को लेकर भी पूरी तरह सक्रिय है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button