छत्तीसगढ़
Trending

कमल विहार में वसुधैव कुटुम्बकम वेलफेयर सोसायटी के लोगो का भव्य विमोचन, विधायक मोतीलाल साहू ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

रायपुर | 4 जनवरी 2026

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कमल विहार सेक्टर-6 में नवगठित वसुधैव कुटुम्बकम वेलफेयर सोसायटी के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ हुईं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि कमल विहार क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं, जिन्हें सभी के सहयोग से चरणबद्ध ढंग से सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम केवल एक नाम नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और हिन्दू संस्कारों का प्रतीक है, जिसका अर्थ है — पूरा विश्व एक परिवार। इस सोच के साथ यदि सोसायटी कार्य करेगी तो निश्चित ही समाज को नई दिशा मिलेगी।

विधायक साहू ने सभी नागरिकों को छेर-छेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, संस्कृति और दान-त्याग की भावना से जोड़ता है। हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहकर आगे बढ़ना चाहिए।

संचालक, कोष एवं लेखा पद्मिनी भोई साहू ने सोसायटी के गठन को सामूहिक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक मजबूत पहल बताया। पार्षद मनोज जांगड़े ने भी नवगठित सोसायटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिवांक मिश्रा, अनुष्का शर्मा, सौम्या शर्मा, गुंजन ठक्कर, अपराजिता मिश्रा, पार्थ ठक्कर सहित महिला सदस्यों इंद्रावती कुशराम, भूमिका ठक्कर, ऋचा मिश्रा, मोहिनी राबड़े, दुलारी गुप्ता, रीना शर्मा, भारती शर्मा, जान्हवी खुबनानी और नीलकमल ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सदस्यों जितेन्द्र कुमार साहू, भरत ठक्कर, आकाशदीप शर्मा, मनीष कुमार मिश्रा, रितेश मिश्रा, रोहित शर्मा और भरत राजपुरोहित की प्रमुख भूमिका रही। वहीं सुरेश गुप्ता, राणा कुमार सिंह और प्रदीप खुबनानी ने भी आयोजन में अहम योगदान दिया। वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में अश्विनी शर्मा और रामेश्वर विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा मनीष कुमार वर्मा, अजय डेकाटे, संजय डेकाटे, दीपक गुरुवंशी, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुषमा मिश्रा और विंदेश्वरी चंद्रवंशी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में इंद्रावती कुशराम ने सभी का आभार व्यक्त किया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button