BREAKING NEWS : नववर्ष पर मां महामाया मंदिर में हड़कंप, मन्नत की चुनरी और धागों में लगी आग, बड़ा हादसा टला – मची अफरा-तफरी | VIDEO

अंबिकापुर, 01 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में नववर्ष के अवसर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चढ़ाई गई चुनरियों में आग भड़क उठी, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
नए साल के मौके पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही आग लगी, मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हालात संभाले। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ देर तक मंदिर परिसर में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया और स्थिति की निगरानी की गई।
मंदिर समिति और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि
दर्शन के दौरान आग से जुड़ी सामग्री, धूप-दीप और मन्नत के धागों को लेकर पूरी सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
👉 VIDEO में देखें कैसे लगी आग और कैसे बचा बड़ा हादसा…



