IAS प्रमोशन ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव, 5 युवा अफसरों को संयुक्त सचिव पद की बड़ी सौगात

ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर
रायपुर, 31 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राज्य के 6 आईएएस अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है, जिससे प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।


शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव
2001 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए
प्रमुख सचिव – कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग
साथ ही जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग और गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
2017 बैच के 5 अफसर बने संयुक्त सचिव
तेज़ी से उभरते 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इन्हें संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है—
- आकाश छिकारा
- रोहित व्यास (जशपुर)
- मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़)
- कुणाल दुदावत (कोरबा)
- चंद्रकांत वर्मा
इन पदोन्नतियों को राज्य प्रशासन में नेतृत्व परिवर्तन और नीतिगत गति के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों में निर्णय प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।
— छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा बदलाव, नई टीम के साथ नई रफ्तार


