छत्तीसगढ़

बलरामपुर में शिक्षक पर गंभीर आरोप : अश्लील हरकतों से ग्रामीण महिलाएँ परेशान, वीडियो वायरल

बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बैरडीह खुर्द के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक बीरबल यादव पर ग्रामीण महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि शिक्षक की अश्लील हरकतों से वे लंबे समय से परेशान हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएँ अपनी पीड़ा बताते हुए नजर आ रही हैं और वीडियो में शिक्षक भी मौजूद है।

महिलाओं के आरोपों के अनुसार, शिक्षक ने उन्हें अपना गुप्तांग दिखाया और कई बार पत्नी बनाने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। महिलाओं का यह भी आरोप है कि शिक्षक बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कराते और विरोध करने पर धमकी व मारपीट की बात कहते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button