छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

आज रायपुर में BJP का महाशक्ति प्रदर्शन, अरुण सिंह लेंगे बड़ी बैठक, 500 कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

रायपुर, 30 दिसंबर 2025।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे ठाकरे परिसर में अटल स्मृति आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे और इसके बाद एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिन कार्यकर्ताओं ने 100 से 500 सदस्य जोड़े हैं उन्हें शतकवीर और 500 से अधिक सदस्य जोड़ने वालों को शक्ति वीर सम्मान दिया जाएगा। कुल 500 कार्यकर्ताओं को मंच से सम्मान मिलेगा।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह सम्मेलन दोपहर 1 बजे एकात्म परिसर में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संभाग प्रभारी राजेंद्र शर्मा और शहर के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

भाजपा पूरे देश में अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष आयोजन कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनकी समीक्षा के लिए अरुण सिंह यह बैठक ले रहे हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button