छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय पहुंचे सामरबार, संत बभ्रवाहन महाराज से की मुलाकात

रायपुर, 29 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित ग्राम सामरबार पहुंचे, जहां उन्होंने संत गहिरा गुरु आश्रम में गुरु पीठाधीश्वर संत बभ्रवाहन सिंह महाराज से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री ने संत महाराज से उनका कुशलक्षेम जाना और आश्रम की शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान समाज को सकारात्मक दिशा देने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्रम की शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गहिरा गुरु परंपरा ने आदिवासी अंचल में ज्ञान और संस्कार की मजबूत नींव रखी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कंवर समाज, साहू समाज, विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज, रौतिया, बिझिया, यादव, नागवंशी, गौड़ और उरांव समाज के प्रतिनिधियों, आश्रम ट्रस्टी और आमसभा के सदस्यों से भी संवाद किया।

गौरतलब है कि सामरबार स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम क्षेत्र का प्रमुख आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र है। यहां संचालित शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय और प्राच्य संस्कृत आवासीय विद्यालय में गरीब, आदिवासी, पिछड़े और दलित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाता है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button