छत्तीसगढ़
Trending
बड़ी खबर : तमनार में जिंदल कोल ब्लॉक का विरोध उग्र, ग्रामीणों का पथराव, बसों में आग, महिला TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के धौराभाठा गांव में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध हिंसक हो गया। भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीण बड़ी संख्या में सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे थे।
धरना हटाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी के बाद हालात बेकाबू हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, वहीं बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।
इस हिंसक झड़प में महिला थाना प्रभारी कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
👉 खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



