CG Liquor Scam: 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, ED ने कोर्ट में दाखिल की 29,800 पन्नों की चार्जशीट, 82 आरोपी होंगे ट्रायल फेस

रायपुर, 26 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज कोर्ट में करीब 29 हजार 800 से अधिक पन्नों की अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 82 आरोपियों के खिलाफ पेश की गई है। इसके साथ ही अब इस हाई-प्रोफाइल घोटाले के मामले में न्यायिक ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ED की जांच के मुताबिक यह घोटाला छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़े सबसे बड़े वित्तीय घपलों में से एक है, जिसमें 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध लेन-देन का आरोप है।
क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में ACB में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में एक संगठित सिंडिकेट के जरिए शराब कारोबार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया।
ED की जांच में सामने आया है कि यह घोटाला
IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया गया। आरोप है कि सरकारी शराब व्यवस्था में हेराफेरी कर कमीशनखोरी, सप्लाई मैनेजमेंट और नकली बिलिंग के जरिए हजारों करोड़ की अवैध कमाई की गई।
इस घोटाले में
राजनेता, वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी शामिल बताए गए हैं, जिन पर शराब के ठेकों और सप्लाई सिस्टम में बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने का आरोप है।
अब तक किन-किन की हो चुकी है गिरफ्तारी
शराब घोटाले में अब तक कई बड़े और प्रभावशाली नाम ED के शिकंजे में आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
- कवासी लखमा (पूर्व आबकारी मंत्री)
- चैतन्य बघेल (भूपेश बघेल के बेटे)
- अनिल टुटेजा (पूर्व IAS अधिकारी)
- अनवर ढेबर (कारोबारी)
- सौम्य चौरसिया
इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल जमानत मिल चुकी है।
अब आगे क्या होगा?
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले में
कोर्ट द्वारा सुनवाई और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।
ED की तरफ से पेश की गई हजारों पन्नों की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय किए जाएंगे और गवाहों के बयान दर्ज होंगे।
छत्तीसगढ़ का यह शराब घोटाला राज्य की राजनीति और प्रशासन दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, और आने वाले दिनों में इसके और बड़े खुलासे होने की संभावना है।



