छत्तीसगढ़
Trending

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कांग्रेस नेता और शिक्षाकर्मी की मौके पर मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्हारी मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और धान से लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कांग्रेस का युवा नेता यशवंत कुमार टंडन और शिक्षाकर्मी रूपेंद्र कुमार देवांगन शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार भटगांव की ओर से कार में सवार होकर दोनों युवक बिलाईगढ़ की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान बिलाईगढ़ क्षेत्र से धान लोड कर एक ट्रक सरसीवां की ओर जा रहा था। दुम्हारी मोड़ के पास कार बेकाबू होकर तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार चला रहे युवक का शव स्टीयरिंग में फंस गया था, जिसे निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ग्राम ताड़ापारा (बिलाईगढ़) निवासी यशवंत कुमार टंडन (37 वर्ष) और बिलाईगढ़ निवासी रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। रूपेंद्र देवांगन शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ थे।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button