छत्तीसगढ़
Trending

यात्रीगण ध्यान दें! 1 जनवरी से बदलेगी बिलासपुर जोन की 63 ट्रेनों की समय-सारणी, जानें पूरी डिटेल…

रायपुर, 25 दिसंबर 2025: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर। नए साल की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से गुजरने वाली 63 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसमें 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई समय-सारणी के तहत एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में 10 से 25 मिनट तक समय की बचत होगी, जबकि पैसेंजर ट्रेनों का समय 5 से 20 मिनट तक बदल जाएगा। यह बदलाव ट्रेनों की गति बढ़ाने और समय की बेहतर बचत के उद्देश्य से किया गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया कि जिन स्टेशनों पर बदलाव जरूरी नहीं था, वहां समय यथावत रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

नोट: बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button