छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी गिरफ्तार

बीजापुर, 25 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ के बीजापुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर डाक विभाग और पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आगे की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button