छत्तीसगढ़
Trending

हल्बा-हल्बी समाज ने मुख्यमंत्री साय को दिया आमंत्रण : 20 जनवरी को अमर शहीद गैंदसिंह की 201वीं शहादत पर जुटेगा जनसमूह

रायपुर, 24 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को 20 जनवरी 2026 को ग्राम खैरवाही, जिला बालोद में आयोजित होने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए पूरे हल्बा-हल्बी समाज के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष मंतुराम पवार, जी आर राणा, श्याम सिंह तारण, जी आर चुरेंद्र और देवेंद्र सिंह भाऊ सहित समाज के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button