छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड मयंक सिंह पुलिस रिमांड पर : लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़े बड़े खुलासों की उम्मीद

रायपुर, । झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर कोर्ट ने 27 दिसंबर तक 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस दौरान उससे अलग-अलग मामलों में पूछताछ करेगी।
मयंक सिंह को हाल ही में झारखंड से रायपुर लाया गया है। वह जुलाई 2024 में PRA ग्रुप के कार्यालय पर हुई फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी है। इस घटना में बाइक सवार बदमाश ने दो राउंड फायरिंग की थी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था।
पुलिस के अनुसार मयंक सिंह पर हत्या, रंगदारी, धमकी और फायरिंग सहित 45 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय तक विदेश में रहकर अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा था।
जांच में यह भी सामने आया है कि उसके संबंध अमन साव और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान उससे कई अहम जानकारियां मिलेंगी।



