
रायपुर | 24 दिसंबर 2025
कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरण और उससे जुड़ी हिंसा के विरोध में आज पूरे छत्तीसगढ़ में बंद किया गया है। यह बंद सर्व समाज छत्तीसगढ़ के आह्वान पर हो रहा है। इसे चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग और कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है।
सुबह 6 बजे से ही कई जिलों में बाजार बंद हैं और लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।
सर्व समाज ने मांग की है कि
- दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो
- धर्म स्वातंत्र्य कानून जल्द लागू किया जाए
- आदिवासी समाज पर हो रहे हमलों को रोका जाए
सरकार ने कांकेर के एसपी को बदल दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी कहते हैं कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।



