छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर पहुंचे जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री साय सहित भाजपा पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 22 दिसंबर 2025/ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।








रायपुर विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वागत के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।



