छत्तीसगढ़

Railway Project : हथबंध–बैकुंठ के बीच बनेगी चौथी रेल लाइन, 274 करोड़ के प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रायपुर | 20 दिसंबर 2025दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को बड़ी उपलब्धि मिली है। हथबंध और बैकुंठ रेलवे स्टेशनों के बीच 17.24 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर करीब 274 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

यह रेलखंड बिलासपुर–रायपुर–नागपुर मुख्य मार्ग का अहम हिस्सा है, जो मुंबई–हावड़ा उच्च घनत्व रेल कॉरिडोर में शामिल है। वर्तमान में इस सेक्शन पर ट्रैफिक दबाव बेहद अधिक है और लाइन क्षमता का उपयोग लगभग 158 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

चौथी रेल लाइन के निर्माण से

  • यात्री और मालगाड़ियों का संचालन होगा सुचारू
  • ट्रेनों की समयबद्धता में होगा सुधार
  • माल परिवहन क्षमता में होगा बड़ा इजाफा

यह परियोजना विशेष रूप से ऊर्जा, खनिज, सीमेंट और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े माल परिवहन को गति देगी। साथ ही इससे आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को भी मजबूती मिलेगी।

परियोजना की डीपीआर को परियोजना मूल्यांकन समिति की अनुशंसा के बाद रेलवे बोर्ड के संबंधित विभागों ने मंजूरी दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी गई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button