छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में खूनखराबा: 10 घंटे में 2 हत्याएं, राजधानी दहली

रायपुर बिग ब्रेकिंग | खरोरा
खरोरा के किंग ढाबा के सामने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिव कुमार अपने 11 साथियों के साथ ढाबे गया था। मृतक सहित दो युवक ढाबे के बाहर शराब पी रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने पहले बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद मोबाइल लूटने की कोशिश की।
विरोध करने पर आरोपियों ने शिव कुमार के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक सहित सभी युवक सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करते थे और कोदवा सासा, पलारी के निवासी बताए जा रहे हैं। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

रायपुर ब्रेकिंग | तिल्दा
राजधानी रायपुर में 10 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से हड़कंप मच गया है। तिल्दा इलाके के बीएनबी ग्राउंड के पास चाकू से हमला कर हत्या की गई। मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई है।
मौके पर एफएसएल टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना तिल्दा थाना क्षेत्र की है।

राजधानी में लगातार हो रही वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button