छत्तीसगढ़
Trending

दो साल की निरंतर सेवा का दस्तावेज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित 8 कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन

रायपुर, 17 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा, निरंतर विकास” की भावना को समर्पित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया। ये पुस्तकें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, आदिवासी जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती हैं।

विमोचित पुस्तकों में बस्तर दशहरा (हिंदी व अंग्रेजी), पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिंदी व अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिंदी व अंग्रेजी) और बैगा टैटू (हिंदी व अंग्रेजी) शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं, आदिवासी कला और प्राकृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इसे राज्य की पहचान को मजबूत करने वाला सार्थक और दूरदर्शी प्रयास बताया।

कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महासमुंद विधायक योगेश्वर सिन्हा, जनसंपर्क विभाग के सचिव रोहित यादव, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, पूर्व विधायक खिलावन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button