छत्तीसगढ़

लाला जगदलपुरी जयंती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, बोले— बस्तर की आत्मा को शब्दों में अमर किया

रायपुर, 17 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसंबर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। हिंदी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में उनका रचनात्मक योगदान बस्तर की संवेदनाओं और सांस्कृतिक आत्मा का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “बस्तर: इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को समझने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि पं. सुंदरलाल शर्मा आंचलिक साहित्य अलंकरण से सम्मानित लाला जगदलपुरी की साहित्यिक विरासत छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन और कृतित्व समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने और उसे सहेजने की प्रेरणा देता रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button