छत्तीसगढ़
Trending

आज सदन में होगा सियासी घमासान! शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन याचिकाएं, 3 बड़े संशोधन विधेयक और पहला अनुपूरक बजट पेश

रायपुर, 16 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है। राज्य के कई जिलों से जुड़ी जनहित याचिकाएं सदन में पेश की जाएंगी, जिन पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, कॉलेज और स्कूल भवनों की मांगें जोर-शोर से उठेंगी।

विधानसभा में आज अजय चंद्राकर, चरण दास महंत, धरामजीत सिंह और अम्बिका मरकाम द्वारा लगाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिससे सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं।

इसके साथ ही सरकार आज 3 बड़े संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी। इनमें दुकान एवं स्थापना कानून संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और जन विश्वास संशोधन विधेयक शामिल हैं, जिन्हें लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है।

आज के एजेंडे में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाना भी शामिल है। बजट के साथ ही अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन राजनीतिक हलचल, जनहित मुद्दों और अहम विधायी फैसलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button