छत्तीसगढ़
Trending
CG Breaking: बीजापुर में IED ब्लास्ट, कोबरा के 2 जवान घायल; हालत स्थिर, रायपुर रेफर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा बल के दो जवान घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, DRG, STF और कोबरा की संयुक्त टीम पिल्लूर–कांडलापरती इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान अचानक हुए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवानों को मामूली चोटें आईं।
घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है।



