छत्तीसगढ़
Trending

शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकार विभिन्न आयोगों और विश्वविद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट सदन पटल पर रखेगी। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट भी आज पेश किया जाएगा।

सत्र के दूसरे दिन नियम 138 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। विधायक विक्रम मंडावी जमीन खरीदी-बिक्री से जुड़े मामलों को लेकर राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। वहीं विधायक शकुंतला हेल्थ इंश्योरेंस योजना और निजी अस्पतालों द्वारा क्लेम सेटलमेंट व कैशलेस सुविधा में कथित अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी।

इसके अलावा सड़क, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी याचिकाएं भी सदन में रखी जाएंगी। साथ ही अन्य संसदीय कार्यों का निष्पादन किया जाएगा, जिससे सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही अहम मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button