छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE: आज कवर्धा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए करेंगे शिलान्यास

रायपुर। मुख्यमंत्री आज 12 दिसंबर को व्यस्त दौरे पर रहेंगे। सुबह मुख्यमंत्री निवास से निकलकर वे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां 10:30 बजे से 12:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री कवर्धा के घोटिया पहुंचकर नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के शिला-स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा कबीरधाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:15 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय घोटिया हेलीपैड पहुंचेंगे और थोड़ी ही देर बाद हाईटेक बस स्टैंड घोटिया पहुंचकर मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य के शिला-स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 1:20 बजे से 2:20 बजे तक आयोजित होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे घोटिया से वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम को वे 5 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां आधे घंटे का समय आरक्षित रहेगा। 5:35 बजे मुख्यमंत्री दोबारा मुख्यमंत्री निवास लौटकर दिन का शेष समय वहीं व्यतीत करेंगे।

कबीरधाम जिले में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों और स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार इसे स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button