छत्तीसगढ़
Trending

कांग्रेस–भाजपा में खत्म हुआ टीवी डिबेट विवाद: दोनों दलों ने अपने नेताओं पर लगाया प्रतिबंध हटाया—अब गौरीशंकर श्रीवास और विकास तिवारी सभी चैनलों की बहस में होंगे आमने-सामने

रायपुर, 11 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीते कुछ दिनों से चर्चा में रहे टीवी डिबेट बैन विवाद पर आखिरकार दोनों दलों ने विराम लगा दिया है। कांग्रेस और भाजपा—दोनों पार्टियों ने अपने-अपने नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंध आदेश वापस ले लिए हैं।

कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के साथ किसी भी टीवी डिबेट में न बैठने का निर्देश दिया था। इसके जवाब में भाजपा ने भी कांग्रेस नेता विकास तिवारी के साथ बहस में शामिल होने पर रोक लगा दी थी।

लेकिन अब दोनों राजनीतिक दलों ने माहौल को सामान्य करते हुए अपने आदेश वापस ले लिए हैं।

कौन-कौन होंगे अब डिबेट में शामिल?

प्रतिबंध हटने के बाद अब

  • भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास
  • कांग्रेस नेता विकास तिवारी

दोनों किसी भी टीवी चैनल की बहस में अन्य प्रवक्ताओं के साथ हिस्सा ले सकेंगे।

राजनीतिक हलकों में इसे हालिया तनाव कम होने का संकेत माना जा रहा है। इससे टीवी डिबेट्स में फिर से दोनों दलों की आमने-सामने की बहस देखने को मिलेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button