CM TODAY SCHEDULE : आज बस्तर से सक्ती तक CM विष्णुदेव साय का मेगा दौरा, करेंगे ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का उद्घाटन और शामिल होंगे ‘251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ’ में…

रायपुर। गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से प्रस्थान कर बस्तर और सक्ती जिले में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे।
सबसे पहले मुख्यमंत्री 09:55 AM पर सिविल लाइन स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 10:00 AM पर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
11:00 AM पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम रवाना होंगे। यहां 11:10 AM से 12:30 PM तक ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ के भव्य उद्घाटन समारोह में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोबारा एयरपोर्ट पहुंचकर रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
दोपहर 01:40 PM पर रायपुर हेलीपेड पहुंचकर अल्प विराम के बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर उड़ान भरेंगे और 03:00 PM पर जैजैपुर के धमनी खेल मैदान हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां से वे ग्राम हसौद (जिला सक्ती) के लिए रवाना होंगे।
ग्राम हसौद में मुख्यमंत्री 03:05 PM से 04:05 PM तक ‘251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ’ में शामिल होकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलीपेड लौटेंगे और 04:10 PM पर सक्ती जिले से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
शाम 04:55 PM पर रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुँचकर मुख्यमंत्री कार द्वारा 05:00 PM पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका शेष समय आरक्षित रहेगा।
दिनभर के इस दौरे में मुख्यमंत्री बस्तर की खेल संस्कृति, सक्ती के आध्यात्मिक आयोजन और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर राज्य में विकास और शांति का संदेश देंगे।



