छत्तीसगढ़
Trending

शहर सीरत-उन-नबी कमेटी की बड़ी पहल: “सामाजिक काउंसलिंग सेंटर” की शुरुआत, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम

रायपुर। मुस्लिम समाज में आपसी सुलह, शांति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शहर सीरत-उन-नबी कमेटी ने “सामाजिक काउंसलिंग सेंटर” की शुरुआत कर एक महत्वपूर्ण पहल की है। बढ़ते पारिवारिक व सामाजिक विवादों को संवाद और समझदारी से हल करने के लिए यह सेंटर समाज को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ सुलह, मार्गदर्शन और न्याय — तीनों सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी।

क्यों जरूरत पड़ी काउंसलिंग सेंटर की?

छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते मतभेद, संवाद की कमी, पारिवारिक तनाव और कारोबारी विवादों के कारण समाज में तनाव बढ़ रहा है। इन समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और रिश्तों में सुधार लाने के लिए कमेटी ने यह सेंटर स्थापित किया है।

निष्पक्ष पैनल का गठन

काउंसलिंग सेंटर के लिए समाज के प्रतिष्ठित, अनुभवी और निष्पक्ष व्यक्तियों का पैनल बनाया गया है, जिसमें शामिल हैं—

  • शरीफ मोहम्मद (पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर)
  • अब्दुल शफीक खान (सेवानिवृत्त डीएसपी)
  • फैसल रिज़वी (वरिष्ठ अधिवक्ता)
  • सैयद ज़ाकिर अली (वरिष्ठ अधिवक्ता)
  • अब्दुल रफीक खान (पूर्व अधिकारी, CSEB)
  • एम.के. घौरी (पूर्व अधिकारी, CSEB)
  • निकहत खान, अय्यूब परीक, बाबा नवाब (सामाजिक कार्यकर्ता)
  • कारी इमरान (इमाम, बैरन बाजार मस्जिद)
  • नाज़मा परवीन (आलिमा)
  • एडवोकेट शमीम रहमान (सामाजिक कार्यकर्ता, महिला आयोग)

कहाँ होगा समाधान

सामाजिक काउंसलिंग सेंटर राजा तालाब क्षेत्र, बी.पी. पुजारी स्कूल के पीछे संचालित होगा। इसके अलावा, कमेटी के बैजनाथपारा, मदरसा चौक स्थित कार्यालय में भी लोग संपर्क कर सकेंगे।
यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

कमेटी का उद्देश्य—शांति और भाईचारा

कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा कि यह पहल समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। मोहम्मद सिराज सेंटर के संचालन और संगठनात्मक व्यवस्था देख रहे हैं।

उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

फातिहा खानी और उद्घाटन कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ व प्रमुख लोग शामिल हुए। इनमें एजाज़ खान, फिरोज़ खान, शेख यूनुस, मोहम्मद हसन, अब्दुल नादिर खान, शेख शकील, रिज़वान लतीफ़, सबिहुद्दीन अहमद, नासिर खान, मोहम्मद जाफर, अयान सेठी, आतिफ़ सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
यह जानकारी कमेटी के मीडिया प्रभारी शेख शकील और अब्दुल नादिर खान ने संयुक्त रूप से दी।


कमेटी का संदेश

“झगड़े कम हों, समझ बढ़े… और समाज में अमन व भाईचारा कायम रहे।”


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button