छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में आज साय कैबिनेट की बड़ी बैठक: धर्मांतरण कानून से लेकर धान खरीदी तक पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 10 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें कई बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है।

शीतकालीन सत्र से पहले महत्वपूर्ण एजेंडा

सूत्रों के मुताबिक, आज की कैबिनेट बैठक में शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को सत्र में प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।

धर्मांतरण संशोधन कानून पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर भी मुहर लगने की प्रबल संभावना है। इस संशोधन को लेकर लंबे समय से तैयारी की जा रही थी और सरकार इसे सत्र में लाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है।

धान खरीदी और किसानों की समस्याएँ भी एजेंडे में

बैठक में धान खरीदी व्यवस्था, समर्थन मूल्य से संबंधित मामलों और किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी।
राज्य में धान खरीदी सीजन शुरू होने के साथ ही कई जिलों से मिलने वाली फीडबैक को कैबिनेट समक्ष रखा जाएगा।

महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद

आज की साय कैबिनेट बैठक से आम जनता, किसानों और प्रशासनिक तंत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों के निकलने की उम्मीद है। बैठक के बाद सरकार आधिकारिक रूप से निर्णयों की जानकारी दे सकती है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button