छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप, कर्मचारियों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की दी गई ट्रेनिंग

रायपुर/नया रायपुर, 8 दिसंबर 2025 — छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक (CGB) ने अपने हेड ऑफिस, नया रायपुर में साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस एवं फ्रॉड प्रिवेंशन वर्कशॉप का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 55 कर्मचारियों सहित बैंक के चेयरमैन विनोद कुमार अरोरा, NABARD के GM, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वर्कशॉप का उद्देश्य आंतरिक साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच बैंक कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ाना था।

सत्र का संचालन CERTIFIED FINANCIAL PLANNER®, NCFE Empanelled Financial Education Trainer और साइबर सिक्योरिटी एवं फाइनेंशियल फ्रॉड अवेयरनेस विशेषज्ञ विकास गुप्ता द्वारा किया गया। वर्कशॉप में नवीनतम साइबर हमलों और धोखाधड़ी के पैटर्न, फिशिंग–विशिंग–स्मिशिंग की पहचान, मालवेयर अटैक, IPC व IT एक्ट के कानूनी प्रावधान, और रियल-लाइफ केस स्टडीज़ पर विस्तार से चर्चा की गई।

वर्कशॉप की प्रमुख विशेषताओं में से एक रहा—सैकड़ों यूज़र आईडी और पासवर्ड को चार-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली के साथ मैनेज करने का अनोखा और व्यवहारिक तरीका। यह सिस्टम पहचान की चोरी, वित्तीय डेटा की सुरक्षा और डिजिटल लॉस को रोकने में बेहद उपयोगी बताया गया, जिसकी सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।

इसके अलावा, सेशन में फ्रॉड रिपोर्टिंग प्रक्रिया, स्कैम की मनोवैज्ञानिक रणनीतियाँ, डिजिटल व्यवहार में सावधानियाँ, हाई-वैल्यू फ्रॉड को रोकने के तरीके, शेयर मार्केट ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम, हाई-रिटर्न निवेश धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट स्कैम जैसे उभरते खतरों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ऐसे फ्रॉड पहचानने और रोकने के व्यावहारिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।
चेयरमैन विनोद कुमार अरोरा ने वर्कशॉप में साझा किए गए यूज़र आईडी और पासवर्ड मैनेजमेंट सिस्टम की विशेष प्रशंसा की और कहा कि वर्कशॉप में दी गई नई और उपयोगी जानकारियाँ बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए अत्यंत लाभकारी होंगी। NABARD GM ने इस प्रकार के सत्र बैंक की विभिन्न शाखाओं और विभागों में नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया, ताकि संगठन में साइबर सुरक्षा की संस्कृति मजबूत हो सके।
प्रतिभागियों ने वर्कशॉप को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक बताया, जिससे वे स्वयं, ग्राहकों और संस्था को डिजिटल धोखाधड़ी से बेहतर तरीके से सुरक्षित कर सकेंगे।
इस प्रकार की साइबर सिक्योरिटी एवं फ्रॉड अवेयरनेस वर्कशॉप आयोजित कराने के इच्छुक संगठन +91 9811025256 या microcosmic.services@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।



