छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में स्वदेशी संकल्प यात्रा को अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले– स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

रायपुर, 09 दिसंबर 2025/ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज तेलीबांधा तालाब परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव स्वयं बाइक रैली में शामिल हुए और रायपुरवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मंत्र ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को खुशहाल, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुंचना आवश्यक है। 22 दिनों की यह यात्रा पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि यह हमें स्वाभिमानी और स्वावलंबी भी बनाएगा।

कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, कैट उपाध्यक्ष अमर परवानी, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, CGMSC अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में राजधानीवासी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button