छत्तीसगढ़
Trending
राष्ट्रीय मंच पर चमकीं छत्तीसगढ़ की हीराबाई झरेका बघेल: धातुकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को आज राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें धातुकला (Metal Craft) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किया।
हीराबाई झरेका बघेल लंबे समय से पारंपरिक धातुकला को नई पहचान दिलाने में लगी हैं। उनके द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प देश-विदेश में सराहे जाते हैं।
पुरस्कार पाकर उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की कला, परंपरा और कारीगरों की मेहनत का सम्मान बताया है।
इस सम्मान के बाद छत्तीसगढ़ के कला जगत में खुशी की लहर है।



