छत्तीसगढ़
Trending

CG News : उदंती-सीता नदी अभयारण्य में बड़ी कार्रवाई, जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। उदंती-सीता नदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर जिंदा पैंगोलिन की तस्करी कर रहे ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तस्करों के पास से 9 किलो वजनी और करीब 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद हुआ, जिसे शेड्यूल-1 श्रेणी के तहत अत्यंत दुर्लभ वन्यजीव माना जाता है। वाइल्डलाइफ़ जस्टिस कमीशन द्वारा मिले इनपुट के आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई थी।

वन विभाग ने पकड़े गए पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है और परीक्षण के बाद उसे जंगल सफारी के सुपुर्द किए जाने की तैयारी चल रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • गोपाल (42 वर्ष), ग्राम सिमलीगोदरा, ओडिशा
  • मनोज (30 वर्ष), ग्राम मलकीगुड़ा, ओडिशा

दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ की अन्य ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button