छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की दस्तक: तापमान गिरा, उत्तरी इलाकों में शीतलहर… रायपुर में आज साफ मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, तापमान में होगी 2-3 डिग्री की गिरावट

छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में प्रदेशभर में ठंड बढ़ने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, अंबिकापुर में राज्य का सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं उत्तरी इलाकों में हल्की शीतलहर जारी है।


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • पेंड्रा रोड – 12.5°C
  • जगदलपुर – 14°C
  • दुर्ग – 15°C
  • बिलासपुर – 15.8°C
  • माना – 15.8°C
  • राजनांदगांव – 16°C

रायपुर में मौसम का हाल

राजधानी रायपुर में आज आकाश पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। तापमान 16°C से 28°C के बीच रह सकता है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में मौसम सामान्य रहेगा।

छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड के साथ लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button