छत्तीसगढ़

. बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन मौसम शुष्क, अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा

रायपुर, 14 नवंबर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसमी सिस्टम अब धीरे-धीरे ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद 15 नवंबर की सुबह तक अवदाब और 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने पर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी इसका असर पड़ सकता है।

हालांकि, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

अंबिकापुर में सबसे कम 11 डिग्री तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

रायपुर में आज साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए फिलहाल मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बंगाल की खाड़ी में तेजी से सक्रिय हो रहा सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय था। इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। 14 नवंबर को यह स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद 15 नवंबर की सुबह तक अवदाब और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं।

धान खरीदी के बीच मौसम पर नजर

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम पर किसानों और धान खरीदी केंद्रों को नजर रखनी होगी। हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
रायपुर30°C16°C
बिलासपुर30°C16°C
दुर्ग30°C16°C
राजनांदगांव30°C17°C
पेंड्रा रोड28°C14°C
अंबिकापुर27°C11°C
सूरजपुर28°C12°C
जगदलपुर29°C14°C
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button