छत्तीसगढ़
Trending

CGPSC 2025 भर्ती: प्रीलिम्स 22 फरवरी 2026 को, आवेदन 1 से 30 दिसंबर तक; पुराने पैटर्न पर ही होगा एग्जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—

  • पहली पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बार भी परीक्षा पूरी तरह पुराने पैटर्न पर ही होगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में पिछले साल जैसा ही सिलेबस लागू रहेगा। पिछली भर्ती में कुल 246 पद शामिल किए गए थे।


पदों की संख्या का इंतजार जारी

आयोग ने इस बार किस पद के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की है। जल्द ही विस्तृत विज्ञापन के साथ पोस्ट-वाइज सीटें जारी की जाएंगी।


नियमों में बदलाव नहीं, पुरानी व्यवस्था लागू

CGPSC 2025 को लेकर आशंका थी कि चयन नियमों में संशोधन हो सकता है, लेकिन आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार भी कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा और सिलेबस दोनों पुराने पैटर्न पर आधारित रहेंगे।


4 साल बाद फिर शामिल होंगे CMO के पद

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ख और ग वर्ग के पदों को 2019 से राज्य सेवा परीक्षा में शामिल किया गया था। CGPSC 2020 में इन पदों पर 6 सीटों पर भर्ती हुई थी। चार साल बाद ये पद फिर से परीक्षा में शामिल किए जा रहे हैं।


केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 16, 17, 18 और 19 मई 2026 निर्धारित की गई हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे—डाक, मेल या पेपर आधारित आवेदन मान्य नहीं होंगे। अंतिम तिथि 30 दिसंबर रात 11:59 बजे है।


आवेदन शुल्क 500 रुपये, सुधार सुविधा भी उपलब्ध

  • आवेदन शुल्क: ₹500
  • भुगतान: केवल ऑनलाइन
  • आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विशेष समय मिलेगा
  • सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद फीस का भुगतान करना होगा

आवेदन, शुल्क और परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button