छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE: संविधान दिवस पर CM विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा, रायपुर से बरगढ़ और महासमुंद तक करेंगे दर्शन; मिनट-दर-मिनट जानें पूरा शेड्यूल


रायपुर, 26 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर, ओडिशा के बरगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे।

सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर अम्बेडकर चौक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 11:10 बजे टाउन हॉल में होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

11:45 बजे मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से ओडिशा के बरगढ़ के लिए रवाना होंगे और 12:55 बजे बगेइबिरा पहुंचेंगे। यहां से वे 1 बजे मां वैष्णव देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 2 बजे मंदिर से निकलकर वे वापस हेलीपैड पहुंचेंगे और महासमुंद जिले के लिए उड़ान भरेंगे।

2:45 बजे वे बड़ेसाजापाली, महासमुंद पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा सालखंड स्थित मां महालक्ष्मी देवी मंदिर में 2:50 बजे पूजा करेंगे। 3:20 बजे वे फिर हेलीपैड लौटकर रायपुर के लिए रवाना होंगे।

3:25 बजे रायपुर वापस पहुंचने के बाद वे 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। 3:55 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button