छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर में स्काई वॉक निर्माण के कारण 27 नवंबर से शास्त्री चौक–जयस्तंभ मार्ग होगा वन-वे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर, 25 नवंबर 2025। राजधानी में स्काई वॉक निर्माण कार्य के चलते जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। कलेक्टर एवं दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन को देखते हुए 27 नवंबर से शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक के बीच वन-वे (एकांकी मार्ग) व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था एक माह तक प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
पहले 15 दिन
- शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग वन-वे रहेगा।
अगले 15 दिन
- शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक का मार्ग वन-वे घोषित रहेगा।
यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि—
- बंद मार्ग के प्रवेश और निर्गम पर पर्याप्त रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएँ।
- वाहनों को उचित दिशा में मोड़ने एवं संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की तैनाती की जाए।
- एकांकी मार्ग की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड मार्ग की शुरुआत और अंत में अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।
प्रशासन का कहना है कि स्काई वॉक निर्माण के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और यातायात की सुगमता को प्राथमिकता दी जा रही है।



