छत्तीसगढ़

Durg Police Raid on Spa Centres: देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में स्मृति नगर पुलिस ने अवैध देह व्यापार की सूचना पर दो स्पा सेंटरों—लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम केचर स्पा एंड सैलून—पर दबिश दी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत टीम गठित की गई और दोनों स्पा सेंटरों में छापा मारा गया।

मौके पर स्पा संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा जयंती नगर, दुर्ग) और अकुश ईखार (29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल) को संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी, और आर. कमल नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि ऐसे अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसने कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button