सुकमा ब्रेकिंग: कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी का शव 2 दिन बाद गांव पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार

सुकमा। अल्लूरी सीताराम राजू जिले में 18 नवंबर को हुई बड़ी मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे का शव दो दिन बाद आज सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती पहुंचा। दोनों नक्सली दंपति का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे, उसके गार्ड सहित कुल 6 नक्सली ढेर हुए थे। हिडमा की मौत की खबर के बाद सुकमा जिले में लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया था, क्योंकि उसे प्रदेश का सबसे खूंखार और खतरनाक नक्सली माना जाता था।
इधर, हिडमा की मौत पर उसके गांव पुवर्ती में मातम पसरा हुआ था। हिडमा की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा था—
“मैं बूढ़ी हो चुकी हूं… अपने बेटे का शव नहीं ला सकती। पुलिस मेरे बेटे का शव गांव ले आए, ताकि मैं अंतिम संस्कार कर सकूं।”
आज सुबह हिडमा के परिजन उसका और उसकी पत्नी राजे का शव लेकर गांव पहुंचे, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(विज्ञापन सूची हटाई गई है)



