छत्तीसगढ़
Trending

CM का आज अंबिकापुर दौरा: जनजातीय गौरव दिवस में शामिल, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

रायपुर/अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर का यह दौरा जनजातीय गौरव दिवस समारोह को समर्पित रहेगा।

सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान कर वे 8:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और 8:30 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। करीब 9:50 बजे उनका राजमोहिनीदेवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड, अंबिकापुर में आगमन निर्धारित है।

इसके बाद वे वहां से गांधी स्टेडियम हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 10:00 बजे पहुंचेंगे। 10:05 से 11:00 बजे तक का समय उनके लिए आरक्षित रखा गया है।

11:15 बजे मुख्यमंत्री पी.जी. कॉलेज मैदान, अंबिकापुर पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2025 में शामिल होंगे। लगभग एक घंटे बाद, वे 12:25 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर गांधी स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे।

दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री का सर्किट हाउस, अंबिकापुर में आगमन होगा, जहां उनका विश्राम एवं आरक्षित समय निर्धारित है।

दोपहर 1:50 बजे वे सर्किट हाउस से निकलकर 1:55 बजे पुनः राजमोहिनीदेवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे 2:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

शाम 3:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचने के बाद वे 3:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा सरगुजा में विकास, जनजातीय समाज और शासन की प्राथमिकताओं को मजबूती देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button