छत्तीसगढ़
Trending

खूँख़ार नक्सली हिड़मा ढेर: सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी कामयाबी, बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी बढ़त

आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर चलाए गए संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने अत्यंत वांछित और खूंखार नक्सली हिड़मा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। हिड़मा को कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, घने जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हिड़मा मारा गया। हिड़मा के ऊपर सुरक्षाबलों पर हमले, अपहरण, बड़े विस्फोट, और ग्रामीणों में दहशत फैलाने जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप थे।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है।

हिड़मा की मौत को नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से बस्तर में सक्रिय नक्सली यूनिटों का नेतृत्व कर रहा था और कई बड़ी घटनाओं के पीछे उसकी भूमिका रही थी।

इधर, स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button