छत्तीसगढ़
Trending
CG में मेगा किसान कार्यक्रम: 19 नवंबर को आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एकलव्य खेल मैदान से जारी होगी सम्मान निधि की 21वीं किश्त, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

धमतरी। प्रदेश में 19 नवंबर को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान धमतरी दौरे पर आएंगे। उनके हाथों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त जारी की जाएगी। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य खेल मैदान में किया जा रहा है, जहां हजारों किसानों की बड़ी सभागार मौजूदगी की तैयारी है।
जिले का पूरा प्रशासनिक अमला आयोजन को सफल बनाने में जुट गया है। मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, वीआईपी आगमन मार्ग व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर तैयारी संबंधी निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।



