मुख्यमंत्री ने किया वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन

रायपुर, 11 नवंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति और विरासत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए लेखक को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शंकर पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ पर केंद्रित उनकी छठवीं कृति है, जिसमें राज्य के महापुरुषों, पर्यटन स्थलों, प्राचीन इतिहास, राजपरिवारों और मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी विस्तृत जानकारी संकलित की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं के साथ राज्य के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, जनप्रतिनिधियों और साहित्यकारों का भी उल्लेख किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रियंका कौशल, विशाल यादव, स्नेहा पांडे और मास्टर अंश पांडे भी उपस्थित रहे।



