छत्तीसगढ़
Trending
CM विष्णु देव साय आज बिलासपुर और बालोद का करेंगे भव्य दौरा, रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में कल्चुरी कलार महोत्सव और बालोद में शाकंभरी महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लेंगे भाग

रायपुर, 09 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिनभर बिलासपुर और बालोद जिलों का दौरा करेंगे। सुबह 12:30 बजे रायपुर से रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे माँ महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे और मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कल्चुरी कलार महासंघ के महोत्सव 2025 में भी भाग लेंगे और कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करेंगे। इसके बाद बालोद के डौंडीलोहारा पहुँचकर शाकंभरी महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश मोरार पटेल समाज द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे बालोद से रायपुर लौटेंगे।



